जिला मुख्यालय अवैध पार्किग व ट्राफिक से आमजन परेशान

सिरोही 23 नवम्बर (हरीश दवे) ।

सिरोही नगर परिषद व यातायात पुलिस की मिलीभगत से पूरा शहर अवैध पार्किंग का स्थल बन गया है। जिसमें आम आदमी के आवागमन में राजमाता धर्मशाला, सरजावाव दरवाजा, सदर बाजार, मस्जिद, नीलवणी चौक, खण्डेलवाल मंदिर के बाहर, स्कॉन प्लाजा, पैलेस रोड, बस स्टेण्ड, अम्बेडकर सर्कल, भागीरथ महादेव मंदिर गली तथा गली मौहल्लो की तंग गलियो की अवैध पार्किंग में आम आदमी का जीना दुभर हो गया है।
भाजपा नेता जब्बरसिंह चौहान व्यापार महासंघ के भरत डी छीपा तथा दर्जनो व्यापारी लगातार जिला प्रशासन से मांग कर रहे है कि यातायात सलाहकार व सतर्कता समिति की बैठको का पालन भी यातायात पुलिस व नगर परिषद नही करती। नगर परिषद ने जहा नियमो के विपरित अनाधिकृत निर्माण कार्य करवाये व पार्किंग का स्पेस नही दिया वहीं छोटे से कस्बे के सरजावा दरवाजा, शाहजी की बाडी व भागीरथेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 10 से 15 मिनट तक अक्सर ट्राफिक जाम होता है और यातायात पुलिसकर्मी मजबूरी में मुकदर्शक बनकर सीटी बजाता है।
कार्यवाहक आयुक्त आशुतोष आचार्य से इस बाबत् पूछा गया तो उन्होने कहा कि भीडभाड को नियंत्रित करने व अवैध पार्किग पर कार्यवाही के लिये यातायात पुलिस को कहेगे व यातायात पुलिस निरीक्षक ने कहा कि हम अवैध पार्किग पर कार्यवाही व चालान करते है लेकिन शहर की इस भयावह भीडभाड की समस्या से निजात दिलाने में नगर परिषद ही जिला प्रशासन के साथ टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे तो समस्या का समाधान हो सकता है।


संपादक भावेश आर्य



