ब्रेकिंग न्यूज़

सारणेश्वर महादेव को जन्म दिवस पे लगाई धोक,की पूजा अर्चना,


भविष्य में कैबिनेट मंत्री का मिल सकता है मान,राज्य मंत्री के समर्थन में भाजपाइयों का चरम उत्साह,


धनतेरस का जिला भाजपा की ओर से राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर स्नेहमिलन कार्यक्रम,


सिरोही 18 अक्टूबर (हरीशदवे) ।

प्रदेश के राज्यमंत्री राजस्थान सरकार व सिरोही विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओटाराम देवासी का जन्म दिवस गत दिनो क्रिश्चियन ईयर 10 अक्टुबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर स्वदेशी व सनातन संस्कृति के पर्याय आध्यत्मिक चेतना के प्रतीक मुंडारा माताजी के भोपाजी पश्चिम राजस्थान में ही नही भाजपा के प्रदेश व पूरे भारत वर्ष ओर विदेश में भी फॉलोवर्स है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी आम जनता में एक लोक प्रिय नेता है।जो जिले में विकास की गंगा बहा रहे है पर धरातल पर विषम परिस्थितियां है।
अनेक मोर्चो पर भाजपा जिला के नेता व जन प्रतिनिधि राज्य सरकार के खिलाफ जा कर भी धरना प्रदर्शन कर रहे है।ऐसी परिस्थियों में भोपाजी का धनतेरस के जन्म दिवस को भव्य व दिव्य रूप से मनाने के निर्णय से कार्यकर्ता उत्साहित है।
तो सॉसल मीडिया व जयपुर के राजनीतिक हलकों में दीपावली के बाद सत्ता व संगठन के पुनर्गठन में क्या सिरोही जिले से मंत्री मण्डल में फेर बदल हो या न हो।
पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की शक्तियों व जातिगत समीकरणों में उनके प्रभाव को देखते केबिनेट मंत्री का पद मिलना उनके समर्थक तय मान रहे है।
जिला मुख्यालय पर सतत जन सम्पर्क ,सांसद सेवा केंद्र की सक्रियता व सांसद लुम्बाराम चोधरी के मीडिया व सॉसल मीडिया मैनेजमेंट के चलते संसदीय क्षेत्र में सांसद की लोकप्रियता की तरह अब राज्य मंत्री देवासी भी पूरे दम खम के साथ उनके धनतेरस के जन्म दिवस पर आज जिला मुख्यालय पर जन्म दिवस का कार्यक्रम पनिहारी गार्डन में शुरू हो चुका है व राज्य मंत्री जी के समर्थक व भक्त दूर दूर से भोपाजी के जन्म दिवस पर दीर्धायु व शतायु की शुभकामनाएं देने आ रहे है।
संगठन में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के समर्थकों की आत्मीयता व प्रेम का अहसास धनतेरस को पनिहारी गार्डन में हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की तरफ से आयोजित जन्म दिवस शक्ति परिषद आयोजन में भाजपा संगठन की मजबूत ताकत दिखाई देगी जिनके केंद्र में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की लोकप्रियता होगी। सडको को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्म दिवस की शुभकामनाओं से नगर की सभी सड़के बधाइयों से गुलजार हो रही है।
पनिहारी गार्डन जन्मोत्सव कार्यक्रम में झूम रहा है।
उधर सोशल मीडिया में मंत्री जी के पहली बार विशाल पैमाने पर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर अनेक चर्चाये चल रही है। क्योंकि पूर्व में ऐसा आयोजन कभी भी धनतेरस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का नही हुआ व कयासो का दौर चल रहा है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जन्म दिन पर माँ चामुंडा जी मन्दिर मुंडारा में पूजा अर्चना की व सिरोही में सारणेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद पहुचेंगे।
उसके बाद भाजपा संगठन के मोर्चाे के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गोयली चौराहे से स्वागत करते हुए पणिहारी गार्डन जाएंगे। राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में अवश्य जोश का संचार है और प्रचार प्रसार में भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा के आगमन की खबरो से भजन कलाकार के भक्त भी उन्हे सुनने को आतुर है। राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन के अवसर पर वे अपनी प्रस्तुतियो से उपस्थित जनो को मंत्रमुग्ध करेंगे व भाजपाइयों में जोश का संचार करेंगे।
जिसमें साधु संतों का भी सानिध्य रहेगा।
राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन पटेल सहित विधायकगण, गणमान्य लोग, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधी, भाजपा जिले, मंडल व मोर्चे के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद है।
समाचार लिखे जाने तक राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिला कलेक्टर व प्रशाशनिक अधिकारियों व आम जन के साथ सीएम के किसान सम्मान निधि के आयोजन को सुन रहे है।
इससे पूर्व पनिहारी गार्डन में आगमन पर राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
तथा सीएम भजन लाल ने उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आयोजको की अदूरदर्शिता के कारण मंच के चारो तरफ कार्यकर्ताओ व मोबाइल पत्रकारों की भीड़ से हजारो कार्यकर्ताओ को मंच के कार्यक्रम को देखने मे कठिनाई हो रही।
सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पे दिखाने के दौरान भी कार्यकर्ताओ का मजमा संगठन के अनुशाशन में सीएम के प्रोग्राम को देखने से ज्यादा भजन कलाकार छोटू सिंह जी व भोपाजी को शुभकामनाएं देने में आतुर है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button