आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यशाला कृष्णगंज मंडल में सम्पन्न

कृष्णगंज(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी कृष्णगंज मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल महामंत्री वेलाराम पुरोहित, हमीराराम मेघवाल ओर कार्यक्रम संयोजक पृथ्वी सिंह देवड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कूपाराम देवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णगंज ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा: “देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।”
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पृथ्वी सिंह देवडा ने कहा: “आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
जिला महामंत्री हमीराराम ओर वेलाराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा: “हमें आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर प्रत्येक नागरिक में स्वावलंबन की भावना जगानी चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहब्बत सिंह,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष साबू सिंह देवड़ा कार्यालय मंत्री भंवर सिंह धानता वरिष्ठ कार्यकर्ता लाला राम चौधरी,छैल सिंह अंगोर,छैल सिंह मामावली,सूरज कुमार, पेरेज देवासी मीरपुर, घनश्याम सिंह, रंजीत सिंह ख़ंबल, भीमाराम चौधरी वड़ेली, अंबालाल मेघवाल वेलांगरी,रंगनाथ जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को कृष्णगंज मंडल के प्रत्येक गांव तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

संपादक भावेश आर्य