स्वदेशी अपनाएं और मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करे : सांसद लुम्बाराम चौधरी

सिरोही वासियों को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात : सांसद चौधरी
सिरोही 5 अक्टूबर(हरीश दवे)।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने, स्वदेशी बनाओ स्वदेशी अपनाओ, लोकल फ़ॉर वोकल जैसे अभियान को जन जन तक ले जाने के लिए आह्वान किया है यह बात सांसद लुंबाराम चौधरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताई।
सांसद चौधरी ने कहा कि अब वक्त है आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाने का। हर बार जब हम स्वदेशी उत्पाद चुनते हैं, हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते—हम किसी भारतीय का सपना, उसकी मेहनत और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश रक्षा के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से आज देश आत्मनिर्भर बनता जा रहा है।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ये कदम देश की सुरक्षा और सामर्थ्य दोनों को नई उड़ान दे रहा है।
सांसद चौधरी ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कमजोर नीतियों के कारण भारत देश विदेशों से सामान खरीदने वाला देश बन गया था लेकिन 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य अपनाया और चुनौतियों को पार करते हुए हर क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बन रहा है।
सांसद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित देश बने। स्वदेशी अपनाएं और मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करे। लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए भाजपा घर-घर, दुकान, स्कूल व सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागृत करेगी।
सिरोही वासियों को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात : सांसद चौधरी
सांसद लुंबाराम चौधरी ने पत्र का वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सिरोही जिला आकांक्षी जिला होने के कारण सिरोही मुख्यालय पर लंबे समय से जनता की मांग थी कि सिरोही मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्र राज्य मंत्री जितेश चौधरी को मिलकर पत्र देकर केंद्रीय विद्यालय की मांग की। जिस पर सिरोही मुख्यालय पर केंद्र विद्यालय खोलने की सौगात मिली। जिस पर सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।
सांसद लुंबाराम चौधरी के अथक प्रयासों से सिरोही मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की सौगात मिलने पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया व बधाई दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नारायण देवासी, सहसंयोजक दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, गोविंद माली मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य