भारत की संवैधानिक व्यवस्था को नेस्तनाबूद कर रही है बीजेपी – राजीव गांधी की जयंती पर बोले संयम लोढ़ा

शिवगंज(हरीश दवे)।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी शिवगंज द्वारा टाउन हॉल परिसर में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार माननीय श्री संयम जी लोढ़ा उपस्थित रहे।
माल्यार्पण के पश्चात अपने संबोधन में श्री लोढ़ा ने कहा कि बीजेपी देश की संविधानिक व्यवस्था को नेस्तनाबूद करने पर तुली है, आगे उन्होंने बताया कि “राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की तकनीकी दृष्टि दी। कंप्यूटर और सूचना क्रांति की नींव रखकर उन्होंने देश को आधुनिकता की दिशा में आगे बढ़ाया। आज भारत जिस डिजिटल युग में गर्व से खड़ा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। उन्होंने युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर देश के भविष्य को नई दिशा दी। पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाकर उन्होंने गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुँचाया।”उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की परंपरा है। “राजीव गांधी जी के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर न्याय, समानता और विकास की दिशा में कार्य करेंगे।”
नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने बताया कि राजीव गांधी जी ने
पंचायतीराज व्यवस्था का सशक्तिकरण
73वाँ और 74वाँ संविधान संशोधन लाकर गांव-गांव और नगरों तक लोकतंत्र को पहुँचाया।उन्होंने महिलाओं और कमजोर वर्गों को आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक भागीदारी का अधिकार दिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री वजिंग राम घांची ने बताया कि श्री राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति और विकास प्रक्रिया से जोड़ा।शिक्षा और विज्ञान का प्रोत्साहन शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में आधुनिकता लाई। तकनीकी संस्थानों और कंप्यूटर शिक्षा का विस्तार किया।
कार्यक्रम में श्री हड़मत सिंह वेरा, पुरुषोत्तम मिन्हास,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चम्पा लाल जीनगर ,पूर्व युवा काँग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा ,सुरेश सिंह राव,दशरथ सिंह,पूर्व पार्षद जगवीर सिंह गोहिल ,राजेन्द्र माली,मुजफ्फर बैग,दिनेश मीना,प्रकाश मीना,राहुल चावरिया,जयंती लाल सोनी, आर्य ,शहजाद शाह,सादिक भाई ,वजा राम, लाखा राम के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संपादक भावेश आर्य