ब्रेकिंग न्यूज़

एन्टी रोमियो स्क्वार्ड टीम आत्मरक्षा प्रशिक्षण व पोक्सो एक्ट की जानकारी दी


सिरोही (हरीश दवे)।

रानी लक्ष्मीबाई केंद्र महिला महाविद्यालय सिरोही में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व पोक्सो एक्ट व आत्म सुरक्षा से जुडी जानकारी व राजकॉप सिटीजन एप व विभिन्न हेल्पलाईन नंबरो की जानकारी शक्ति कौशल संवर्धन कालिका पेट्रोल यूनिट टीम व एन्टी रोमियो स्क्वार्ड सिरोही द्वारा दी गई।
रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र महिला महाविद्यालय सिरोही में बालिकाओ को जानकारी देते हुए शक्ति कौशल संवर्धन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम व एंटी रोमियों स्क्वाड टीम में इंदिरा, रुक्मण, नौरंगी, बसंती, संजना व सुमित्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा सोशल मीडिया के दुरूपयोग से होने वाले नुकसान साईबर सिक्योरिटी तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित जानकारीया प्रदान की गई। साथ ही राजकॉप सिटीजन एप और विभिन्न हेल्पलाईन नंबरो के उपयोग की जानकारी वितरित करते हुए कहा कि आवश्यकता पडने पर छात्राये इनका तुरन्त इस्तेमाल करे व मदद प्राप्त कर सके।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button