ब्रेकिंग न्यूज़

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


सिरोही(हरीश दवे) ।

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सर. के. एम. स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर सामुहिक नृत्य, म.ग.रा.वि.पुराना भवन के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित सामुहिक नृत्य, अजीत विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् पर आधारित सामुहिक नृत्य, रा.उ.मा.वि. भाटकडा के विद्यार्थियों ने तिरंगा सामुहिक नृत्य, इमानुअल मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने केसरी सामुहिक नृत्य, पीएमश्री रा.बा.उ.मा.वि. के विद्यार्थियों ने जीतेंगे देश भक्ति गीत, एस.पी.एस. स्कूल के विद्यार्थियों ने आज दिल पर हाथ रखकर सामुहिक नृत्य, रा.वि.पु.मा.वि. के विद्यार्थियों ने बूंद बूंद से मिलकर बने सामुहिक नृत्य, आनंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बेखौफ आजाद सामुहिक नृत्य, विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने आसमान की परी सामुहिक नृत्य, सेंट टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने मैं पत्थर पर लिखी सामुहिक नृत्य, रा.उ.मा.वि. के विद्यार्थियों ने कोशाम्बी शोले सामुहिक नृत्य तथा रूपरजत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टोरी ऑफ पहलगांव पर आधारित सामुहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृति प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया,सभी ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, गोपाल माली, महेन्द्र माली सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button