ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सिरोही(हरीश दवे)।

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सिरोही कार्यकर्ताओं ने सांसद जनसुनवाई केंद्र में तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारे आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए। देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए ये पक्तियां अमर रहेगी।
चौधरी ने कहा कि जीवन भर राष्ट्र को समर्पित रहने वाले ऐसे महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य करना सौभाग्य की बात है। हिमालय की तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए उनके योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,हेमलता पुरोहित,नगर अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह चारण,लोकेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान,नारायण माली,गोविंद सैनी,इंदर सिंह मकवाना,अनिल प्रजापत,महेंद्र सिंह परिहार,जितेंद्र खत्री,दिनेश वैष्णव,दिनेश वैष्णव,हरीश दबे, रमजान खान,इमरान खान,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button