हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण

सिरोही(हरीश दवे)।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पोसालिया ग्रामीण मंडल की ओर से “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी के नेतृत्व में निकाली गई।वहीं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया | मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगों का वितरण किया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों, गलियों और बाजारों में आमजन को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश से जोड़ा।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीण सिंह राव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मदन सिंह, धीरज, राहुल, दीपक, अनोप सिंह, महेन्द्र कुमार मौजूद रहे।


संपादक भावेश आर्य