ब्रेकिंग न्यूज़

आपातकाल के मीसा बंदियों का होगा सरजावाव मैदान में सम्मान

सिरोही नगर मण्डल की बेठक में वार्ड स्तर तक तैयारियां शुरू

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चल रहे “बलिदान दिवस” व संविधान की हत्या के क्रूर दिवस आपातकाल (काला दिबस) के 50 साल पूरे होने व आम जन को इसकी जानकारी देने व मिसा बंदियों के सम्मान को लेकर विराट आम व सम्मान सभा सरजावाव मैदान में 3 जुलाई को आयोज्य है।
जिसको लेकर सिरोही नगर मण्डल की आवस्यक बेठक मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल की अध्यक्षता में हुई जिसमें नगर संयोजक हरीश दवे ने मिसा बंदी सम्मान समारोह की रूपरेखा वार्ड स्तर तक बताई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, कार्यक्रम के संयोजक हरीश दवे ने संबोधित करते हुए कहा कि बेठक में बुथ अध्यक्ष ,पार्षदों व नगर कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई तक चलने वाले आपातकाल (काला दिबस)के कार्यक्रम हर बूथ व शक्ति केंद्रों में जिला व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आहूत करने के निर्देश दिये।व आगामी 3 जुलाई को नगर मण्डल की आहूत विराट सभा व मिसा बंदी सम्मान समारोह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही।उन्होंने ने कहा की आगामी बेठक में समस्त बूथ अध्यक्ष वार्ड इकाई के साथ पहुचे व कमजोर बूथों का पुनर्गठन किया जाएगा।
आज आजादी के अमृत काल महोत्सव में देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है।कश्मीर पर धारा 370 लगी व रहस्यमयी परिस्थितियों में जनसंघ के संस्थापक व हमारे आदर्श व प्रेरणा पुंज डॉ मुखर्जी की मृत्यु हुई जिसे हम हर बूथ पर मना ज़न ज़न तक बलिदान की गाथा पहुचा रहे है।
इसी तरह 50 साल पहले जब तत्कालीन तत्कालीन तानाशाह प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या कर संविधान का गला घोंटा व आपातकाल लगा आम जनता पे सितम ढाए व संघ,जनसंघ के निर्दोष कार्यकर्ताओ को जेल में ठूसा व यातनाएं दी। संगठन की बैठकों पार्षदों व बूथ अध्यक्षो को हिस्सा लेना चाहिए।आपातकाल के खिलाफ सिरोही जिले की जनता व जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन किये व अनेक जनो को मिसा बंदी व डीआईआर कानुन के तहत यातना झेली थी उनका सम्मान किया जाएगा।जिसके लिए हर वार्ड के बूथ प्रमुख अपने अपने वार्डो से कार्यकर्ताओ की सहभागिता दर्ज करवाएंगे ।
3 जुलाई के आपातकाल काला दिबस के 50 बरस पूरे होने की क्रूर दास्तान आम जन को पहुचाने के साथ हम मिसा बंदियों का सम्मान करने जा रहे है।
उसमे सभी मोर्चा प्रकोष्ठ इस आयोजन को सफल बनाने में जिम्मेदारी से जुट जाएं।
कार्यक्रम को लेकर आगामी रविवार 29 जून को शाम को 4:00 बजे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक बंगला में बड़ी बैठक भी रखी गई है।
मंच संचालन नगर महामंत्री कैलाश मेघवाल ने किया
नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि बेठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष मानक चंद सोनी,मदन सैन,नारायण माली,कल्पना पुरोहित,गोविंद सेनी,नगर मंत्री गोविंद माली,पूजा भायल, इंदर सिंह मकवाना,शिवलाल जीनगर,शैतान सिंह परमार,सुनील गुप्ता,ललित प्रजापत,इरशाद खान,चुनीलाल पटेल,हरिकिशन रावल,लुंबाराम राणा,पार्षद परवीन राठौड़,मगन मीणा , मणि देवि माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button