पतंजलि महिला योग समिति ने मनाया वार्षिकउत्सव

योग महिलाओं के सशक्तीकरण,शारीरिक,मानसिक,भावनात्मक कल्याण का साधन है – मिस्त्री
सिरोही (हरीश दवे) ।

पतंजलि महिला योग समिति द्वारा शहर के हाउसिंग बोर्ड के कालिबाई योग उद्यान मै योग का वार्षिक उत्सव सेवानिवृत प्रधानाचार्य गीता मिस्त्री के आतिथ्य एवं पुष्कर देवल की अध्यक्षता मै मनाया गया इस अवसर पर आगामी योग दिवस पर अधिक महिलाए योग से जुड़े उसके लिए रुपरेखा तय की गयी।
पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी पवन आर्य ने बताया कि पिछले एक वर्ष से उनकी नियमित निःशुल्क योग कक्षा मै हाउसिंग बोर्ड व इसके आसपास की बस्ती की माहिलाए योग सीख रही है। उन्होंने जोधपुर मै सम्पन्न दो दिवसीय कार्यशाला मै योगके विस्तार को लेकर बनी योजना के बारे मै जानकारी दी। आर्य ने कहा कि योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है ये जन जन तक पहुँचे इसके लिए हम सबको प्रयास करना होगा। इस अवसर पर योग से संबधित प्रश्नोतरी एवं खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए इसके साथ ही वर्ष भर योग कक्षा मै सर्वाधिक उपस्थित रहने वालों को भी पुरुस्कृत किया गया। आर्य ने 21 जून को योग दिवस मै महिलाओ की अधिक से अधिक भागीदारी हो उसके लिए सभी तैयारी करें।
कार्यक्रम की शुरुआत गीता मिस्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर की उन्होंने योग के साथ प्राणायाम से होने वाले फायदे के बारे मै बताया। मिस्त्री ने कहा कि योग महिलाओं के सशक्तीकरण,उनके शारीरिक,मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक व्यापक साधन है। इसलिए नित्य योग करने की आदत बनाये उन्होंने कहा की माहिलाए तो योग कर रही है वें घर के अन्य सदस्यों को भी योग से जोड़े। बाद मै सभी महिलाओ ने योग के एक वर्ष के सफर को यादगार बनाने के लिए उद्यान मै पौधरोपण किया।


संपादक भावेश आर्य