आदर्श विद्या मंदिर द्वारा विशाल तिरंगा वाहन रैली

सिरोही 26 मई (हरीश दवे)- ।

आदर्श विद्या मंदिर ने विद्या भारती बैनर तले द्वारा विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भी हिस्सा लिया। रामझरोखा मैदान में प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक केप्टन नारायण सिंह (बालदा), नायक गुलाबसिंह देवडा, नायक करणसिंह डांबी, नायक रणजीत सिंह मकवाना, केप्टन नरेन्द्रपाल सिंह, तीर्थगिरी महाराज, पालगबाबा महाराज, सांधवी संतोष कंवर बाईसा ने भारत माता दीप प्रज्जलित कर विशाल तिरंगा रैली का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य राजेश त्रिवेदी ने जानकारी दी कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के पराक्रम अदम्य साहस शौर्य के सम्मान में तिरंगा वाहन रैली रामझरोखा मैदान से आयुर्वेदिक अस्पताल, सुभाष पार्क, टांकरिया होते हुए जिला कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। यह तिरंगा रैली भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली में भारत माता के जयकारों से गूंज उठी देवनगरी ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतो को नमन किया। मुख्य वक्ता प्रतिभा आर्य ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना अद्भूत साहसिक और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है देश को सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सूपतों को श्रद्धाजलि देना हमारा कर्तव्य ही नही बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। तिरंगा रैली में एकता, संकल्प और सेवा की प्रेरणा देती है। हमारे जवान सीमाओं पर केवल बंदूके थामे खडे है, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते है ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्यवाहियों से देश का सिर गर्व से ऊँचा होता है। प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ संकल्प व भारतीय सेना का पराक्रम ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया। इस तिरंगा रैली मंे जिला समिति अध्यक्ष कैलाश जोशी, व्यवस्थापक शंकरलाल पटेल, ईश्वर पुरोहित, राजेश त्रिवेदी, मधुसूदन त्रिवेदी, रामलाल परिहार, गौरव काशिवा, कालुराम पुरोहित, प्रकाश माली, हरिसिंह सिंदल, गुडिया एवं तीनों विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य