ब्रेकिंग न्यूज़

मोदीजी की मन की बात कार्यक्रम को पीथापुरा बूथ पर श्रवण किया।

मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में सुना।

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मन की बात को पूर्व भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक निजी होटल पर श्रवण किया।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों द्वारा दिखाएं गए पराक्रम की सराहना की, जिसने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।प्रधानमंत्री जी ने कई दिलचस्प विश्व पर जानकारी साझा की जिसमें महाराष्ट्र का एक गांव जहां पहली बार बस पहुंची है, शेरों की बढ़ती आबादी,सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और ड्रोन दीदी शामिल है।
प्रधानमंत्री जी ने शहद उत्पादन और मधुमक्खियां को बचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा,पूर्व मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा,पूर्व मंडल मंत्री भाणा राम मेघवाल,बूथ अध्यक्ष घनश्याम सिंह राठौड़,सिरोड़ी बुथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button