ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही जिला मुख्यालय पर भारतीय सेना के सम्मान में यात्रा निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों से गूंज उठी देवनगरी

ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतों को किया नमन

सिरोही(हरीश दवे) ।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के पराक्रम, अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में सोमवार शाम को शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से आरंभ होकर शहर के अहिंसा सर्किल, पैलेस रोड, बग्गी खाना स्कूल, नयावास, एनसीसी सर्कल, आर्य समाज रोड, नीलमनी चौक मुख्य बाजार, सरजावाव गेट, नगर परिषद, अंबेडकर सर्किल, राजमाता धर्मशाला मार्ग से होते हुए राम झरोखा मैदान पर सम्पन्न हुई।

प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा “हमारे सैनिक जो सरहदों पर खड़े हैं, उनके सम्मान में ऐसे आयोजन जरूरी है। विधायक ओटाराम देवासी ने जावाल की जागरूकता और देशभक्ति के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण समाज आज भी देश की असली ताकत है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना को अद्भुत साहसिकता और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है। देश को सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। यह तिरंगा यात्रा हमें एकता, संकल्प और सेवा की प्रेरणा देती है।”

सांसद तुंबाराम चौधरी ने कहा कि ‘हमारे जवान सीमाओं पर न केवल बंदूके थामे खड़े है, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाइयों से देश का सिर गर्व से ऊँचा होता है। हमें चाहिए कि हम उनके सम्मान में एकजुट होकर देश को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प व भारतीय सेना का पराक्रम ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को न केवल नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा में वाहनों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लिए थे। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, पूर्व सैनिक, माता बहिने सहित कई समाजों के प्रबुद्धजन शामिल हुए। हर वर्ग ने तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाया और देश के लिए अपने जज्बे को प्रकट किया।
इस मौके सिरोही शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।


तीरथगिरी महाराज, लहर भारती पागल बाबा ने भी संबोधित किया। तिरंगा यात्रा के संभाग प्रभारी नारायण पुरोहित, राजेन्द्र बोराणा, जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौर सहसंयोजक मनीष लखारा, जिला महामंत्री नरपतसिंह, पूर्व सैनिक नारायण सिंह देवड़ा हमीर सिंह, करण सिंह, रतन सिंह, लालाराम, नारायण सिंह सिंदल, इंदर सिंह मकवाना, नरेंद्र सिंह, रतन सिंह मकवाना, करण सिंह चौहान, करण सिंह राव, ओटाराम, गुलाब सिंह, मूल सिंह, रफीक खान, घनश्याम सिंह चारण, कान सिंह, कुलदीप सिंह, गोप सिंह राजेंद्र सिंह गोप सिंह, वर्दी सिंह, सिरोही विधानसभा संयोजक गोपाल माली, सहसंजोयक हंसराज पुरोहित, नरेश सिंघी, रेवदर विधानसभा संयोजक मगन दान चारण,गणपत सिंह निम्बोड़ा, कैलाश चौधरी, पिण्डवाड़ा आबू संयोजक नरपत दान चारण, जितेंद्र प्रजापत, भरत भाटिया, राणावत, , प्रदेश सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सैनिक, साधू संत, भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारी, मातृ शक्ति, विद्यार्थि व कार्यकर्ताओं समेत शहर के गणमान्य मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button