ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना को कृतज्ञता प्रदर्शित करने तिरंगा यात्रा आज:- डॉ. रक्षा भण्डारी

सिरोही (हरीश दवे) ।

सिरोही जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय पर निकाली जायेगी। जिसका आयोजन सभी संगठनों व सर्वसमाज द्वारा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 19 मई सोमवार को सायं 4 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर रामझरोखा मैदान में जिसका समापन होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी ने बताया कि जिले के सभी मण्डलो में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है तथा रेवदर, आबूरोड व जावाल मण्डल में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन हो चुका है जिसमें आमजन भी बढ चढकर हिस्सा ले रहे है।
उन्होने बताया कि यह यात्रा पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली जा रही है। इसमें सभी संगठनों व सर्व समाज का प्रतिनिधित्व रहेगा। यह यात्रा सेना की सफलता का प्रतीक बनेगी और हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचेगा। जिले के लोगों से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जवानों को सम्मान दें।
जिला मुख्यालय पर इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर तिरंगा यात्रा के संयोजक गनपत सिंह राठौड़ व मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल ने नगर वासियो,प्रबुद्ध जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं,विहिप,व्यापार मंडल समस्त जनो को तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने का आव्हान किया।

संपादक भावेश आर्य