केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का सिरोही पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे)।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी के सिरोही आगमन के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया की अगुवाई व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व दुपट्टा पहनाकर गर्म जोशी से भव्य स्वागत सत्कार किया। उस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राज्य मंत्री व किसान मोर्च प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से सरलता व सादगी से मिले व कुशलक्षेम पूछा।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री राज्य मंत्री किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी का सिरोही जिले में आगमन पर भाजपा पदाधिकारी व किसान मोर्च के कार्यकर्ताओं ने द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिरोही मुख्यालय पर स्वामीनारायण मंदिर के वहां पर किसान मोर्चा कार्यकर्ता का स्वागत किया।
भाजपा सिरोही नगर मंडल द्वारा सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्रीराज्य मंत्री भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी को सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेट की गई है इस मौके पर स्वागत सत्कार देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री राज्य मंत्री भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी अभिभूत हुए और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कुशक्षेम पूछे। उसके बाद कृष्णगंज मंडल के द्वारा भव्य स्वागत किया
उसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुई। इस मौके पर जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा,छगन पटेल, सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष ,जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य



