ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया के सिरोड़ी पहुंचने पर हुआ भव्यस्वागत

राजपूत समाज के नेताओं के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे)।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के एक दिवसीय सिरोही दौरे के दौरान सिरोड़ी पहुंचने पर राजपूत समाज के युवा नेता दीपेंद्र सिंह देवड़ा,मदन सिंह थल,जयदीप सिंह देवड़ा के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर एवं विज्याराज्य सिंधिया जी का छायाचित्र देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत होकर वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा को केंद्र की मोदी सरकार एवं राजस्थान के भजनलाल सरकार की योजना तो को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी के साथ राजस्थान सरकार के मंत्री ओटाराम जी देवासी,जालौर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा सिरोही जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़,पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,जालौर सिरोही पूर्व सांसद देव जी एम पटेल,पूर्व रेवदर विधायक जगसीराम कोली आदि नेता साथ रहे।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मदन सिंह थल, पूर्व अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा भाजपा,मंडल मंत्री सुल्तान सिंह थल,योगेंद्र सिंह देवड़ा, दीप सिंह मालगांव, महिपाल सिंह मालगांव, हर्षपाल सिंह मालगांव,शिवनाथ सिंह बिका, गुमान सिंह सिरोड़ी, मधु सिंह चौहान जीरावल, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित, मंडल महामंत्री केसाराम कोली,भाजपा मंडल मंत्री भाणा मेघवाल, छैल सिंह देवड़ा सिरोड़ी, भंवर सिंह मालगांव,रणछोड़ देवासी,जबर सिंह सापोल, नैनमल रावल गुलाबगंज,दिलीप सिंह पैमरा,मदन सिंह पैमरा,नाथू सिंह पीथापुरा, सुंदर सिंह पीथापुरा, तेज सिंह पीथापुरा,तलकाराम पुरोहित छैल सिंह गुलाबगंज,रमेश मेघवाल, बाबू भाई मेघवाल,कसनाराम मेघवाल गुलाबगंज आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button