ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने हमेशा से दलितो को राजनीति का मोहरा बनाया है : प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीराम मीणा


बाबा साहेब संविधान के शिल्पकार होने के साथ सामाजिक न्याय के योद्धा थे : राज्यमंत्री देवासी


बाबा साहेब के पूर्ण जीवन और उनकी उपलब्धियों को कार्य करता लोगों को बताएं : सांसद चौधरी


डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिरोही 22 अप्रेल(हरीश दवे)।


भाजपा की ओर से कृष्णगंज मंडल के पीपलकी गांव के आशापुरा मंदिर परिसर में डॉ भीमराव आम्बेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत हुई। जिसमे मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने आम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से दलितो को राजनीति का मोहरा बनाया है, लेकिन उनका कभी भला नहीं किया। दलितों को मुख्यधारा से जोड़कर देश को मजबूती देने वाले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के संविधानों को कांग्रेस ने तोड़ मरोड़कर पेश किए, जिसे अब भाजपा की मोदी सरकार लागू कर रही है
उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया, बल्कि अपनी राजनैतिक आकांक्षाओं वाले संविधान को ही लागू किया। जिससे दलितों को पूरे अधिकार नहीं मिल सके। उनकी सरकार डॉ भीमराव अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान को पूरी तरह से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने डॉ. अम्बेडकर को 1952 के चुनाव में हराने का षड़यंत्र रचा और उनके राजनीतिक करियर को समाप्त करने के प्रयास भी किए, लेकिन वर्तमान में दलितों के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लिए राहुल गांधी संविधान की पुस्तक व आम्बेडकर की तस्वीर लेकर राजनीतिक साजिश कर रहे हैं कांग्रेस ने हमेशा त्रुष्टिकरण की राजनीति की है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बाबा साहेब संविधान के शिल्पकार होने के साथ सामाजिक न्याय के योद्धा भी थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन पिछड़े और वंचितों के उत्थान को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संवैधानिक संशोधन किए लेकिन नागरिकों के फायदे के लिए नहीं, बल्कि अपने वोट बैंक को खुश करने और निरंकुशता थोपने के लिए किए। साथ ही कांग्रेस ने संविधान सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को कमजोर किया।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से डिजिटल भीम ऐप लॉन्च की। जिससे लोगों को डिजिटल पेमेंट करने में सुविधा मिली। ऐसी कई योजनाएं बाबा साहेब के नाम से चल रही है।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब के पूर्ण जीवन और उनकी उपलब्धियों और देश के लिए किए गए कार्यों को जनता के सामने रखने के लिए ये अभियान शुरू किया है। वक्फ जन जागरण अभियान की चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि वक्फ कानून का लेकर विरोधी दलों और कांग्रेस द्वारा मुसलमानों को भ्रमित करने का दुष्प्रचार किया जा रहा है जबकि इसके लागू होने से सारे देश को लाभ होगा। उन्होंने वक्फ कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि देश बदलाव के रास्ते पर चल पड़ा है और देश बदल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि भाजपा ने डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान शुरू कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच में ले जाकर लोगो को जागरूक करना है उन्होंने ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्ति को केवल संविधान निर्माता के रूप में पहचान बनाकर सीमित कर दिया गया। जिससे अब भाजपा बाबासाहेब की जीवनी और देशहित के लिए किए गए संघर्षो के बारे में लोगो को बताने के लिए देशभर में यह अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान हर मंडल स्तर पर होगा।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने भी अभियान को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, डॉ भीमराव अंबेडकर व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर की गई। खत्री ने बताया कि बाबासाहेब की जीवनी पर कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई गई।
डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के जिला संयोजक व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर मेघवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
कृष्ण मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान नवनियुक्त कृष्ण मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी का राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा व जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने साफा व माला पहनाकर अभिनंदन स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के जिला सह संयोजक अजय वाला ने किया। सहसंयोजक सतीश शेट्टी, बाबू सिंह माकरोड़ा, हमीराराम मेघवाल व कृष्णा मंडल की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर प्रधान हंसमुख मेघवाल पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू भाई पटेल एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, प्रकाश मेघवाल, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, उपप्रधान नारायण सिंह देलदर, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यक्रम के संयोजक, सहसंयोजक और जन प्रतिनिधि के मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button