वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान 20 को होगी जिला स्तरीय कार्यशाला,

2 मई तक सभी मंडलों में भी होगी कार्यशाला
सिरोही-16 अप्रैल(हरीश दवे) ।

केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ़ अधिनियम में संशोधित कानून बनाने से अपेक्षित मुसलमानों को होने वाले लाभ के पुख्ता प्रचार प्रसार के लिए भाजपा राजस्थान में आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन प्रभारी डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल के की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अभियान के जिला संयोजक नारायण देवासी व सह संयोजक हरीश दवे ने भाग लिया।प्रदेश के निर्देशानुसार इस अभियान की सिरोही में जिला स्तरीय कार्यशाला 20 अप्रैल को प्रात:11 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को मण्डल स्तर तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे।इस जिला कार्यशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी,जिला व मंडल के संयोजक,सहसंयोजक, मोर्चों के कार्यकर्ता और सभी जन प्रतिनिधि भाग लेंगे।

जिला कार्यशाला के बाद जिले के 23 मंडलों में भी कार्यशाला होगी।
जिसमे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व संगठन के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जन जन तक तथा अल्पसंख्यक समुदाय को वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ कोंग्रेस व विपक्षियों को नकारात्मक प्रचार को बेनकाब कर वक्फ बिल से आम मुसलमानों को होने वाले फायदों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक़्त सुधार जन जागरण अभियान की कार्य शाला को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,सीएम भजन लाल शर्मा व प्रदेश संयोजक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने भी कार्य शाला में इस अभियान के विभिन्न पहलुओं पे गर्म जोशी से मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में सांसद,पूर्व सांसद, विधायक और अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।


संपादक भावेश आर्य



