केंद्रीय बजट विकसित भारत के सपनों को पूरा करने वाला : डॉ. रक्षा भंडारी,

2f2abed8-9a55-4303-837d-d1cc7ac97c9a-1.jpg

भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बजट की खास घोषणाओ और सभी वर्गों के हितकारी निर्णय की जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसलिए आयोजित बजट सम्मेलन

रेवदर/सिरोही(हरीश दवे) ।

आज देश “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में इसके लिए बहुत ठोस कदम उठाए गए हैं, इसी प्रकार बजट का फोकस गरीबों, युवाओं, अन्नदाता, महिलाओं, मध्यमवर्गीय को केंद्रीत दिखाई दे रहा है। निश्चित रूप से विकसित भारत के साथ ही विकसित राजस्थान के सपनों को पूरा करने वाला बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश करके इसे सर्वेस्पर्शी व विकासोंन्मुख बनाने का संकल्प दोहराया है। ये उदगार भाजपा के “मध्यमवर्गीय जन को समर्पित बजट सम्मेलन” को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी ने व्यक्त किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भंडारी तथा जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत,प्रधान राधिका देवासी,जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरपत सिंह चरण, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवडा आदि के आतिथ्य में रविवार को रेवदर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. भंडारी ने केंद्रीय बजट को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बजट सामान्य नागरिक और विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। उन्होंने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश के आम नागरिक के सर्वांगीण विकास में यह मिल का पत्थर साबित होगा। कहां की यह बजट पूरी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के साथ बनाया जिसमें गरीब तबके के साथ-साथ मध्यम वर्ग,व्यापारी,उद्यमी,किसान,महला वर्गों के शक्तिकरण में बड़ा योगदान देगा।

भंडारी ने कहा कि 12 लाख तक आय वालों को टेक्स से मुक्त करके बड़ी राहत दी है। इसी प्रकार रेल, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, सड़क, पेयजल और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के इसमें विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप है।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने संबोधित करते हुए बजट को सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी बताया। जिला प्रमुख ने मांग करते हुए राज्य बजट में जिले के मंडार स्वरूपगंज कालंद्री को भी पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। जिला प्रमुख ने प्रदेश संगठन का आभार प्रकट कर जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ.भंडारी के चयन को श्रेष्ठ निर्णय बताया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मगन दान चरण,जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन प्रकाश राज रावल ने किया। जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत ने सभी को आभार जताया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौधरी, सतीश सेठी,जिला मंत्री जगसी राम कोली, मण्डल अध्यक्ष हरीश लोहार,अमराराम चौधरी,लक्ष्मण कोली,चिराग रावल, मनीष सिंगल,सोशल मीडिया जिला संयोजक पूरण राव,युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह निंबोड़ा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, दीपेन्द्र सिंह,लक्ष्मण कोली,जिला परिषद सदस्य मगन कोली,अर्जुन भील,पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम मेगवाल,प्रधानप्रतिनिधि अर्जुन देवासी,वरिष्ठ भीमाराम लोहार,हनुमान अग्रवाल,आत्माराम वैष्णव,बाबूलाल पुरोहित,ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष चुनीलाल घांची,प्रवीण पंचाल,तरुण अग्रवाल,अजय पाल सिंह राव,नटवर लाल दर्जी,अशोक माली,रमिला माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य