ब्रेकिंग न्यूज़

दो दिवसीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

सिरोही, 31 जनवरी (हरीश दवे) ।

– शहर के प्रतिष्ठित इमानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल सिरोही में दो दिवसीय खेल दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
जिसमें पहले दिन के आयोजन में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फिलिप साम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात्, विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जो अनुशासन और एकता का प्रतीक रहा। विद्यालय के स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई, जिससे उनमें खेल भावना और निष्पक्षता का संकल्प उत्पन्न हुआ। तत्पश्चात, प्रबंधक महोदय ने खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की।

विद्यालय के प्राचार्य टॉम पी. साम ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन में 50 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

सभी खेल प्रतियोगिताएँ विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुईं। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी इस आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस खेल महोत्सव ने विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button