ब्रेकिंग न्यूज़

68 वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शानदार रंगारंग शुभारम्भ


खेलकूद से रहता है मनुष्य स्वस्थ- लुम्बाराम चौधरी

सिरोही (हरीश दवे) ।

68 वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल 17 व 19 वर्ष छात्र खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का रंगारंग आगाज अरविन्द पेवेलियन सिरोही में हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 100 टीमों के 1200 खिलाड़ी, नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों सहित लगभग 2000 लोगों का खेल महाकुंभ दिनांक 10 अक्टूबर तक चलेगा। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि खेलकूद से मनुष्य स्वस्थ रहता है। सर्वांगीण विकास का आधार खेल है। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ आत्मा का निवास रहता है।जो खेलकूद में हमेशा लगा रहेगा।वह हमेशा प्रसन्न व स्वस्थ रहेगा। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है खेलो से शारीरिक, मानसिक, कौशल, सोचने समझने की शक्ति, निर्णय क्षमता का विकास, सहयोग की भावना का विकास होता है।
संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही श्रीमती हीरा खत्री एवं मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार कार्यक्रम के लुंबाराम चैधरी सांसद लोकसभा क्षेत्र जालौर सिरोही , श्रीमती डॉक्टर रक्षा भंडारी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अति विशिष्ट अतिथि गणपत सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सीडीईओ सिरोही, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सिरोही, निदेशालय से नियुक्त पर्यवेक्षक ईश्वरलाल पुरोहित रहे।
समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय हनीफ खान, नरेश परमार, लकाराम चैधरी सचिव आदर्श शिक्षा समिति, आनन्दराज आर्य,राजेश बारबर, कान्तिलाल आर्य, विपिन डाबी, शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह देवड़ा, राजेश बारबर, अमित शर्मा जिला खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग से नियुक्त निर्णायक मंडल एवं निदेशालय पर्यवेक्षक हेतराम बाना, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक कुमार कासवान व्यवस्था में लगे सभी संयोजक, सहसंयोजक, शारीरिक शिक्षकों राज्यभर से आये 1200 खिलाडी दल प्रभारी उपस्थित रहे।
बालिकाओं के दल ने भारती बारड, कुसुम परमार, नीतू मिश्रा, भारती सुथार के ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह आढ़ा व मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि अरविंद पेवेलियन सिरोही में लेराराम उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद व वेर सिंह देवड़ा के मार्गदर्शन में 8 खेल मैदानों में दिनांक 04-10-2024 से 10-10-2024 तक लीग व नोकआउट मैच होग । जिसमें एक दिन में लगभग 64 मैच होंगे। शारीरिक शिक्षक नगाराम, स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता व कार्यवाहक शारीरिक शिक्षक देवीलाल, कपूराराम माली, मोहित कुमार, महेंद्र सिंह चैहान, महिपाल सिंह देवड़ा, पर्वत सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह जैतावत, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह देवड़ा, रणजी स्मिथ, सुरेश कुमार, सोनाराम मीणा, कन्हैया लाल मीणा, अर्जुन सिंह राठौड़, अशोक कुमार, विजयलक्ष्मी, सोनिया मार्कोस, रंजन खत्री ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समारोह के भामाशाह अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, नरेंद्र सिंह डाबी एमडी आदर्श को ऑपरेटिव बैंक, भूपेश भाई प्रजापति अध्यक्ष नोपाजी पोशी देवी प्रजापति सेवा ट्रस्ट तथा बाबूलाल भगवान जी रांगी मडिया व अन्य भामाशाहों को भव्य सम्मान अतिथियों ने किया। स्थानीय विद्यालय से श्रीमती अनीता चैहान, वर्षा त्रिवेदी, प्रतिभा आर्य, महेंद्र कुमार प्रजापत, तृप्ति डाबी, सुमन कुमारी, भगवत सिंह देवड़ा, पारस कुमार राजपुरोहित, शर्मिला डाबी, जया दवे, रीना कोटेसा, कल्पना चैहान, दिनेश कुमार सुथार, ममता कोठारी, कुसुम परमार, श्रद्धा सिंदल, रमेश कुमार मेघवाल, भारती सुथार, बृजेश कुमार पालीवाल, सुजाना राम, गणपतराज खत्री, विजय कुमार, शेफाली सिंह गहलोत, पुखराज शवंचा, शकुंतला बाई, कीर्ति सोलंकी, कामिनी रावल, गीता देवी सहित पुरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती प्रतिभा आर्य, गोपालसिंह राव, राकेश पुरोहित, भरत रावल, फुलाराम गर्ग, गजराज कुंवर ने किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button