ब्रेकिंग न्यूज़

विफा जोन 1 का स्वस्ति कामना समारोह देश की राजधानी दिल्ली में सम्पन्न,

दिल्ली/सिरोही (हरीश दवे )।

देश की राजधानी दिल्ली में वृहद स्तर का स्वस्ति कामना समारोह विप्र फाउंडेशन जोन 1 C के तत्वावधान में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।। विप्र फाउंडेशन जोन 1C के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजपुरोहित टाइगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चाउनामीन,केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से दस माननीय सांसद गण का का विफा जॉन 1 के पदाधिकारियो ने स्वागत सम्मान किया। इस कार्यक्रम में जोन 1 से भी अच्छी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुंचे- जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक सम्माननीय घनश्याम ओझा ,प्रदेश प्रभारी नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन राहुल शर्मा, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार दवे, जोधपुर जिला अध्यक्ष कैलाश सारस्वत, सहित सांचौर, जालोर, सिरोही,पाली व जोधपुर से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button