बेजुबान पर धारदार हथियार से वार 4 गोवंश को किया जख्मी 3 को पहुंचाया गौशाला।
पोसालिया (जगदीश कुमार )।

बेजुबान पर धारदार हथियार से वार 4 गोवंश को किया जख्मी 3 को पहुंचाया गौशाला। समीपवर्ती वेरा जेतपुरा प्याऊ के पास अज्ञात हमलावरों ने चार गोवंश को कुल्हाड़ी मारी गई खून से लत पत गोवंश को सड़क किनारे घूमता देखा ग्रामीणों द्वारा सूचना पर ॐ श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा और महिपाल रावल एनीमल हेल्प के पशु प्रेमियों ने इक्कठा होकर पुलिस प्रशासन को जानकारी दी बाद गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार को जानकारी देकर इलाज हेतु पशु एंबुलेंस के माध्यम से 2 को शिवगंज गौशाला और 1 को पांजरा पोल गौशाला पहुंचाकर उपचार शुरू करवाया मीणा ने बताया क्षेत्र में सिलसिलेवार बेजुबान गोवंश पर कुल्हाड़ी की वारदात सामने आ रही है जिससे गौ सेवकों में भारी रोष व्याप्त है प्रशासन द्वारा अलग से टीम का गठन कर मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें ताकि दोबारा इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में गठित ना हो और अपराधियों में भी डर का माहौल बना रहे इस दौरान पन्नालाल मीणा,अशोक कुमार हरिजन,हितेश कुमार मीणा,छगनलाल रावल आदि उपस्थित रहे


संपादक भावेश आर्य


