ब्रेकिंग न्यूज़

मानव सेवा ही परम सेवा-दीपेंद्रसिंह पीथापुरा


सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम पंचायत सिरोडी के पूर्व सरपंच एवं पूर्व रेवदर भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय गोरधन सिंह जी पीथापुरा की 65 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में उनके पुत्र योगेंद्र सिंह देवड़ा एवं दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने आबूरोड ग्लोबल अस्पताल के सहयोग से निशुल्क आँखों का जाँच एवं ऑपरेशन कैंप लगा 275 लोगों की निःशुल्क जाँच की एवं 45 लोगों को ऑपरेशन हेतु ग्लोबल हॉस्पिटल तलहटी आबूरोड ले जाया गया।
नि शुल्क जाँच एवं ऑपरेशन कैंप शिविर में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह पिथापूरा ने बताया कि गोवर्धन सिंह जी ने हमेशा मानव सेवा ही परम सेवा माना था ओर हम उस पर चलते हुए उनकी जन्म जयंती पर यह सेवा प्रकल्प कर रहे हैं।
यह निःशुल्क शिविर सिरोडी के कृष्णा अस्पताल में आयोजित किया गया।
इसमें आबूरोड ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर रोहित, डॉक्टर मांगीलाल मोर्य, कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर दिग्विजय सिंह,ग्लोबल हॉस्पिटल के कई कर्मचारियों एवं जयदीप सिंह देवड़ा,राजू रावल,दीपक देवासी,रमेश मेघवाल,भारत प्रजापत,भाना राम मेघवाल,पशुपालन प्रकोष्ठ जिला संयोजक हार्दिक देवासी,खाम्बल सरपंज प्रतिनिधि शैतान सिंह,पंचायत समिति सदस्य जीतूभाई गर्ग आदि लोगों ने सेवा दी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button