श्रीमती गीता अग्रवाल का प्रयास , पूरी हुई 50 महिलाओं की आस,

महिला दिवस पर मिला अनूठा उपहार , गंगा स्नान के लिए हरिद्वार भेजा , आसपास के तीर्थ के भी दर्शन करेंगी महिलाएं
माउन्ट आबू (हरीश दवे) ।

घटना हर नजरिए से अनूठी है । आर्थिक दृष्टि से सामान्य और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए यह किसी बड़े उपहार से कम नहीं है । हरिद्वार में गंगा स्नान की आशा लिए उन तमाम महिलाओं ने समाजसेवी एवं होटल उद्यमी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता अग्रवाल से बातों बातों में कई बार अपनी इच्छा का मुजाहिरा किया कि वे हरिद्वार में माता गंगा के दर्शन कर स्नान करना चाहती है मगर तंग आर्थिक हालातों के कारण संभव नहीं हो पा रहा था ।
ऐसे में श्रीमती गीता अग्रवाल ने इनर व्हील क्लब के बैनर तले स्वयं की व्यक्तिगत आर्थिक मदद द्वारा 50 महिलाओं को हरिद्वार तथा ऋषिकेश की यात्रा पर भेजा है । महिलाएं माउंट आबू से बस द्वारा रवाना हुई किंतु आबू रोड से ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंचेंगे तथा आसपास के स्थान पर उन्हें बस द्वारा यात्रा करवाई जाएगी । श्रीमती अग्रवाल ने झंडी दिखाकर महिला तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया । इस मौके पर इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद थे । शहर में हर तरफ श्रीमती गीता अग्रवाल की दान एवं धर्म प्रियता की चर्चा है ।


संपादक भावेश आर्य


