ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया निरीक्षण

सिरोही(हरीश दवे) ।

सुश्री शिखा मेहरा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) ने आगामी वन महोत्सव के आयोजन एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल “चन्दन वन” की प्रगति समीक्षा हेतु वन मंडल सिरोही के जनापुर जोड़ कार्यस्थल का अवलोकन/ भ्रमण किया एवं चंदन वन हेतु किए जा रहे विकास कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने बाबत निर्देश दिए।
इस दौरान वन मंडल सिरोही के उप वन संरक्षक अजीत उचोई, सहायक वन संरक्षक पिंडवाड़ा जगदीश कुमार, सहायक वन संरक्षक सिरोही दारा सिंह राणावत एवं संबंधित पिंडवाड़ा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



