खुले पड़े सीवरेज ढक्कन, नालों व अतिक्रमणों को लेकर शिविर में हिन्दू वेव ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन,

सिरोही(हरीश दवे)।

रुडीप,एलएनटी,नगर परिषद की मिलीभगत से नगर में मचे कोहराम व हिन्दू वेव की मांगों पर आयुक्त व नगर परिषद द्वारा कार्यवाही नही करने पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह को हिन्दू वेव के अध्यक्ष हरीश दवे ने नगर परिषद के सेवा शिविर में अवगत कराया।जिस पर जिला कलेक्टर ने आयुक्त व रुडीप के अधिकारियों को आवस्यक निर्देश कार्यवाही को लेकर दिए।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह नगर परिषद में चल रहे सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुचे व करीब 15 मिंट तक फरियादियों से सीधे बात की इस अवसर पर जिला कलेक्टर को हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने बताया की बस स्टैंड के बाहर नाला 20 साल से खुला पड़ा है।
उसे ढकने के चक्कर नाला तो नही ढका पर कांजी हाउस तक बंद पड़ा खुला नाला नगर परिषद ने हंगामें के बाद पूर्व में ढक दिया।
पर रुडीप व एलएनटी ने नगर परिषद की मिली भगत से सीवरेज चेम्बर्स का पानी अनेक घरों का बन्द नाले में छोड़ दिया।
ओर जिला कलेक्टर ने इस बाबत पूछ ताछ की तो आयुक्त,अभियंता व रुडीप के अधिकारी लीपापोती करते नजर आए।
दवे ने कहा की रुडीप,एलएनटी व नगर परिषद ने बारिश से पहले नगर की नालियों व नालों की सफाई कर व्यवस्थित नही किया तो बारिश में आम जनता की कठिनाइयों से बचाने में भगवान ही मालिक होगा।
दवे ने सदर बाजार,आयुक्त निवास,कार्यालय व सरजवाब,गोयली चौराहे व सदर बाजार के अस्थाई अतिक्रमण व पार्किंग हटाने की मांग के साथ कहा की हिन्दू वेब के आमरण अनशन पर समझौते के दौरान एसडीएम के सख्त निर्देशो के बाद सचिब रमेश विश्नोई ने भगीरथ महादेव, कुम्हार वाडा गली में पार्किंग व गली हड़प कर बने नियमो के विपरीत अतिक्रमण ध्वस्त करने की त्वरित कार्यवाही का भरोसा दे कर भी अब तक कार्यवाही नही की।
जिस पर जिला कलेक्टर ने आयुक्त को उचित कार्यवाही व जरूरत मन्दों को पट्टे देने में कोई समस्या न हो व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं का निदान हो।



संपादक भावेश आर्य


