गौसेवकों ने पुरुषोत्तम महीने में गायों को खिलाया हरा चारा,

युवाओं ने किया गायों को चारा वितरण
सिरोही(हरीश दवे)।

निकटवर्ती पाडीव मे बेसहारा गौवंशो को दर्जनों गौसेवकों की तरफ से ज्येष्ठ अधिक मास पुरुषोत्तम महीने में लगातार गो सेवकों द्वारा हरा चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया कि चतुर्दशी व पूर्णिमा के दिन भरत मेहता हाडेचा, रतनाराम पुरोहित पादरा, श्रीमती छगनी देवीं पुरोहित मड़िया, पारसमल पुरोहित मामावली, श्रीमती रेखा बेन राजपुरोहित भटाना,पुखराज पुरोहित पाडीव, श्रीमती पारु बेन पुरोहित बरलूट, देवराज पुरोहित जामोतरा, श्रीमती मंजू देवीं राजपुरोहित कीवरली, शंकरलाल प्रजापत पाडीव, श्रीमती भावना देवीं पुरोहित सिरोही व श्रीमती ममता देवीं पुरोहित सिरोही की तरफ से गौमाता को एक ट्रॉली हरा चारा वितरण किया गया। गौग्रास वितरण करवाने मे चंदाराम घांची, सुभाष पुरोहित, भावेश जामोतरा, राहुल पुरोहित,भूराराम प्रजापत,हिमांशु मनोरा,यशवीर जामोतरा आदि उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य


