सांसद चौधरी ने लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ आज पहुचे भूटान

तीन दिवसीय कार्यक्रम में लेगे भाग
दिल्ली/सिरोही13 मई(हरीश दवे)।

जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ भूटान पहुचे,जहा तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
चौधरी राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के रूप में तीन दिवसीय भूटान दौरे पर रहेंगे। भारतीय संसद के 4 सदस्यों का दल पहले दिन भूटान के पारो शहर में राष्ट्रीय परिषद का भ्रमण, विदेशी मामले एवं बाह्य व्यापार की बैठक, भारत – भूटान मेत्री समूह की बैठक,राष्ट्रीय व्यापार इत्यादि के बारे में बैठकों में भाग लेंगे। दौरे के दूसरे दिन भूटान के प्रधानमंत्री एवं भूटान नरेश के साथ मुलाकात कर शाही भोज में शामिल होंगे। उसके बाद चौथी संसद के पांचवे सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तीसरे दिन भूटान दूतावास की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।भूटान संसद में भूटान भारत ससंदीय मैत्री समूह के साथ संवाद करेगे।भारत और भूटान की मित्रता आपसी विश्वास समझ और समान पर आधारित दोनो देशो लोगो के बीच के गहरे सम्बन्ध सास्कृतिक ओर आध्यात्मिक जुड़ाव होगा।
प्रतिनिधि मंडल में बिप्लब कुमार देब, संसद सदस्य, लोक सभा,दोरजी त्शेरिंग लेप्चा, संसद सदस्य, राज्य सभा,उत्पल कुमार सिंह, महासचिव, लोक सभा,
रहेंगे।

संपादक भावेश आर्य



