जनसेवा और विकास के प्रतीक जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का जन्मदिन गरिमामय माहौल में मनाया गया।

सिरोही(हरीश दवे) ।

सिरोही के लोकप्रिय जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित के जन्मदिन के अवसर पर एयरलाइन होटल में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का पुष्पहार, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने केक काटकर खुशियाँ साझा कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सबसे पहले जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जन्मदिन के अवसर पर सारणेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर जिले वासियो के खुशहाली की कामना की। उसके बाद मुख बधिर बच्चों को मिठाई खिलाई, अर्बुदा गौशाला में गायो को गुड़ व हरा चारा खिलाया।
सांसद लुंबाराम चौधरी जिला, अध्यक्ष रक्षा भंडारी, प्रधान विशनसिंह देवड़ा, हसमुख मेघवाल, दिलीपसिंह माडानी, ताराराम माली, अर्जुन देवसी, भुवनेश पुरोहित व अन्य ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने हमेशा सिरोही जिले के विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को गति मिली है और आमजन के बीच उनकी कार्यशैली ने एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य कर जिले को नई दिशा देने का प्रयास किया है। यही कारण है कि वे आमजन के बीच एक लोकप्रिय एवं विश्वसनीय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुए हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जिला प्रमुख पुरोहित के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में जिले के निरंतर विकास का विश्वास जताया।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जन्मदिन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग, स्नेह व आशीर्वाद के लिए आभारी हूँ मैं जिला प्रमुख पद पर रहते हुए आप सबके सहयोग से जिले में विकास के कार्यों में कमी नहीं आने दी है और आगे भी नही आने दूंगा। अगर मुझसे भूल बस कोई गलती हुई हो तो क्षमा करना आप सबका आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा लेकर आता है। मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सबका आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौर नरपत सिंह राणावत उप प्रधान नारायण सिंह देलदर, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, छगन घांची, दक्षा देवड़ा, नैनसिंह पुरोहित, चिराग रावल, हिरेद्रसिंह, बाबूसिंह, हरीश लोहार, कांतिलाल पुरोहित, मगन कोली, महिपाल चारण, अजितसिंह, मोहन पटेल, गोपाल माली, गोविंद माली, राजेन्द्रसिंह, शैतानसिंह, अनिल प्रजापत, भंवर माली, गोविंद सैनी, मदन सेन, विनोद दवे, जितु गर्ग, रेखा, जितेंद्र खत्री, सुनील गुप्ता, विक्रम माली, नाथू देवासी, कांति कोली, मंजुला चारण सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



