ब्रेकिंग न्यूज़

बालदा, राजपुरा व मोटाल गांव रोड लाइट से झगमगाया, राज्यमंत्री देवासी ने किया उदघाटन : सरपंच मोहन सिंह

बालदा पंचायत में 5 करोड़ रुपए विकास कार्यों में लगाए

सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम रथ अभियान के तहत बालदा में छात्र नेता वनेपाल सिंह ने षडयंत्र पूर्वक हंगामा किया। उसके पीछे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। वनेपाल सिंह ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने आरोप लगाया कि बालदा पंचायत विकास कार्यों से अछूता है जिस पर बालदा सरपंच मोहनसिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बालदा पंचायत में विधायक फंड व सरकार की अलग अलग योजनाओं के तहत करीबन 5 करोड़ रुपए विकास कार्यो में लगाए है।
बालदा सरपंच मोहनसिंह ने बताया कि राजपुरा में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 47 लाख से पानी की टंकी बनी और गांव के हर घर नल कनेक्शन दिया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से छुटकारा मिला। उन्होंने बताया कि राजपुरा, बालदा, मोटाल तीनों गांव में रोड लाइट के लिए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने विधायक फंड से पैसे देकर रोड लाइट का कार्य करवाया। उन्होंने बताया देश आजाद होने के बाद पहली बार तीनो गांव रात में दूधिया रोशनी से जगमगा रहे है जिसका उदघाटन राज्यमंत्री देवासी ने किया। जिसको लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है इसी तरह राजपुरा स्कूल में सीसी रोड, दो कमरे, टीन सेड, मंच, ट्यूबवेल, हैंडपंप व बच्चों के लिए पिंक टॉयलेट बनवाएं। और स्कूल के लिए नए चार कमरों की स्वीकृति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री देवासी के द्वारा बालदा पंचायत में चेक डैम, एनीकट, रपट बनाई गई। साथ ही राजपुरा में शमशान के लिए भूमि एलॉट हुई है जल्द चार दीवारी का कार्य चालू हो जायेगा। इस मौके पर दलपतसिंह, सदाराम, बदराम ओर ग्रामीण मौजूद थे।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी हर गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा षडयंत्र पूर्वक विकास कार्यक्रम में बाधा पहुंचा कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे है जिसे जनता भली भांति समझ गई है और विकास कार्यों में जो भी रुकावट आएगी उसे हम दूर करेंगे। भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button