“राजस्थान पुलिस दिवस” के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

शिरोही(हरीश दवे)।

पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा “राजस्थान पुलिस दिवस” धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाईन सिरोही में परेड का आयोजन किया गया, परेड का नेतृत्व श्री गंगा प्रसाद नि.पु. संचित निरीक्षक पुलिस लाईन द्वारा किया गया। इस दौरान पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस वृत शिवगंज सहित जिला पुलिस के आलाधिकारी, कार्मिक व सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
बाद परेड जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए 05 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 01 को अति-उत्तम सेवा चिन्ह व 12 को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। तत्पश्चात् क्विज़ प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरूस्कार वितरित किये गये। तत्पश्चात् अच्छे अंक प्राप्त करने वाले पुलिस कार्मिकों के बच्चों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। तत्पश्चात् सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों व मेहमानों के लिए अल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित कर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्थान पुलिस दिवस की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् पुलिस लाईन सिरोही में वृक्षारोपण किया गया।
राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय सिरोही में पुलिस जवानों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
शाम को पुलिस लाईन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से देर रात्रि तक मनाया गया।

संपादक भावेश आर्य


