ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान महावीर जन्म कल्याणक – संकल्प एवं एकता का संदेश


सिरोही(हरीश दवे)।

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर देवनगरी सिरोही में जैन समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमे प्रभात फेरी, वरघोड़ा, पूजन, स्वामी वात्सल्य, दिव्यांगों को मिठाई वितरण तथा रात्रि भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
“अहिंसा परमो धर्मः” और “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ शांति, सद्भाव और अहिंसा की भावना का प्रसार किया गया।
भगवान महावीर का जीवन त्याग, संयम, सत्य और अहिंसा का प्रतीक है। उन्होंने सिखाया कि सच्चा धर्म बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि शुद्ध विचार और सरल आचरण में है।
इस अवसर पर मतभेदों से ऊपर उठकर जैन एकता को मजबूत करें और भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प महाराज साहेब के समक्ष लिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button