राज्य मंत्री देवासी ने दिए सख़्त कार्रवाई के निर्देश

सिरोही,5 दिसंबर(हरीश दवे) ।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने रामझरोखा मंदिर में पट्टों के विवाद संबंधी जानकारी जिला प्रशासन से ली है जिला प्रशासन ने उन्हें ये अवगत करवाया कि रामझरोखा मंदिर में अवैध पट्टो के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई जिस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी नियमनुसार सख़्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण को जिला सतर्कता समिति के प्रकरणों के तहत दर्ज कर आयुक्त नगरपरिषद से रिपोर्ट मांगी गई है।
मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला कलेक्टर को पत्रावलियो मे हुई अनियमितताओ और दस्तावेजो मे हुई गङबङियो के लिए सम्बन्धित व्यक्तियो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश प्रदान किये है और यह जिला प्रशासन को यह सख्त हिदायत दी है कि मन्दिर की भूमि को किसी भी सूरत मे निजि व्यक्तिय अवेध रूप से हथियाने का प्रयास करेगे तो यह किसी भी सूरत मे स्वीकार्य नही होगा।



संपादक भावेश आर्य



