ब्रेकिंग न्यूज़

हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जज्बा जगाएगी भाजपा : राज्यमंत्री देवासी

युवाओं को बताएं कि बंटवारे का दंश कैसा था : मुख्य वक्ता जोधा

प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर कार्य कर रहे हैं : सांसद चौधरी

भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला हुई सम्पन्न।

सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा की ओर से 10-14 अगस्त तक शुरू हो रही हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विजयपताका में भाजपा जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, अभियान के जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा के सानिध्य व जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य वक्ता नाहरसिंह जोधा ने कहा कि अभियान में कार्यकर्ता जिलेभर में देशभक्ति की भावनाओं को प्रवाहित करें। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवाओं को बताएं कि बंटवारे का दंश कैसा था। देश में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। जिसे हर भारतीय महसूस कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को देश ने सलाम किया। उसी देशभक्ति के जज्बे से हमें अभियान चलाना है और कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। देश के खिलाफ कोई बोलता है तो साफ है कि हमारी संस्कृति के खिलाफ बोलता है। इससे उनकी मनोवृत्ति का पता लगता है।

तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाना है : राज्यमंत्री देवासी


राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आंतकवाद के खिलाफ हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाना है। एक ओर पीएम मोदी है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ दिन रात काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की मंशा है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कार्यकर्ता भी सरकार की योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार करें।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि संविधान खतरे में है संविधान खतरे में है कांग्रेस बोल रही है क्या उस समय संविधान खतरे में नहीं था जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश मे आपातकाल लगाया था आज उनको संविधान खतरे में लग रहा है। कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वो बोल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर कार्य कर रहे हैं 11 साल में देश के लिए कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिससे विश्वभर में भारत की धाक जमी है।

यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है : डॉ भंड़ारी


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि जिला व मंडल स्तर पर इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान को याद करना है यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है यह आयोजन पूरे जिले में एक जन आंदोलन का रूप लेगा और भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा। जिले में कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक समूह, बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्र अभियान की जिला, मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा जिला संगठन सिरोही द्वारा प्रत्येक घर तिरंगा लगाकर, तिरंगा यात्रा निकाल कर पांच दिवसीय कार्यक्रम 10 से 14 अगस्त तक देशभक्ति का जज्बा जगाएगी। जिसमे विभिन्न सामाजिक समूह को साथ लेकर जिले से मंडल स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और हर घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जुजारसिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।
मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया। अभियान के सहसंयोजक अजय वाला ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल, अभियान के जिला सहसंजोक कसनाराम देवासी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, भाजपा जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button