गायत्री शक्तिपीठ में हर्षोल्लास से मना गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का पर्व

सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का पूजन कर गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया
सिरोही 5 जून(हरीश दवे) ।

शहर के शाहजी की बाड़ी मै स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा और गुरुदेव श्रीराम शर्मा के प्रयाण दिवस पर गुरुवार को उल्लास के साथ पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक जाप, पंच कुण्डीय यज्ञ किया गया। सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का पूजन करते हुए विशेष आहुतियां दी गईं। इस मोके पर पूसवन संस्कार एवं अन्नप्राशन संस्कार भी करवाए गए। पंच कुण्डीय यज्ञ का शुभारंभ परिवाजक राधेश्याम ने युग संगीत व गायत्री महामंत्र के उदघोष से कराया। उन्होने गायत्री भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया।
गायत्री शक्तिपीठ सिरोही के मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ में गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर्व का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें बुधवार को गायत्री परिजनो ने गायत्री मंदिर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे सामूहिक अखंड जाप किया। वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य था कि जैसे गंगा धरती पर आकर सबको पाप और रोग से मुक्त करती है, वैसे ही गायत्री हर घर में स्थापित हो। मनुष्य में देवत्व आए, धरती स्वर्ग बने। समाज में भाईचारा बढ़े, जाति, लिंग, धर्म और वर्ण भेद से ऊपर उठकर सबको विकास का अवसर मिले। वर्मा ने बताष्या कि गुरूवार को गायत्री शक्ति पीठ में साधको एवं भक्तो ने पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस मनाया। रतनलाल राजगुरू एवं भगवानदास प्रजापत ने श्रद्धालुओं से सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का पूजन करवाते हुए यज्ञ में विशेष आहुतियां दिलवाई। उन्होने गायत्री परिवार के परिजनों से जीवन में बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करने का भी अनुरोध किया। हवन पूजन के दौरान पूरा माहौल सुगंधित हो उठा। महाआरती के बाद कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए।
गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी हरिश खण्डेलवाल ने बताया कि गायत्री जयंती एवं गंगा अवतरण के दिन ही गुरूदेव ने देह का त्याग किया था इसलिए गायत्री परिवार से जुड़े हुए सभी परिजन मां गंगा व गायत्री अवतरण दिवस के साथ गुरूदेव के प्रयाण दिवस को हर्ष उल्लास के साथ मनाते है। उन्होने बताया कि वर्षा कुमारी संदीपकुमार एवं अनुपमासिंह रिषीराजसिंह के पुसंवन संस्कार किया वहीं अजंलि निमेश अतुल लाल,मोनिका प्रजापत महावीर चौहान,दारमी कुमारी गोपाल प्रजापत,के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार वैदिक म़त्रोच्चार के साथ करवाये गयंे। उन्होने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ में सभी संस्कार निशुल्क करवाये जाते है। इस अवसर पर जिला संयोजक ’कन्हैयालाल पुरोहित रमेश गोमतीवाल भगवान प्रजापत उप मुख्यट्रस्टी रतनलाल राजगुरू,, लक्ष्मीनारायण गर्ग प्रशांत दवे प्रताप लौहार ,गोविंद खंडेलवाल,रेखा कुंवर,इंदिरा खत्री, रंजन देवी,शुचिता गोमतीवाल, उर्मिला खंडेलवाल ,राधेश्याम,गणपतसिंह देवड़ा, शैतानसिंह डाबी,कंकु बहन,कांता बहन,रजनी दहिया ,हेमलता निमेश,इन्दरमल खंडेलवाल ,राकेश राजगुरू उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य