भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उनके शौर्य व कल्याणकारी कार्यों को याद किया

सिरोही(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कार्यक्रम के जिला संयोजक महिपाल सिंह चारण थे।
चारण ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महिलाओं ने इतिहास में वह स्थान अर्जित किया है।महारानी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व व कृतित्व उन्हें विश्व की श्रेष्ठतम महिलाओं की पंक्ति में अग्रणी बनाता है। भारत के इतिहास और जनमानस पर उनका विशेष प्रभाव रहा है और यही कारण है कि विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति कृतित्व के आदर्श के रूप में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का अनुसरण करती है।
उन्होंने कहा कि बचपन के संस्कार ही बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं और यही संस्कार जीवन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।इन्ही संस्कारों के दम पर चौंडी ग्राम, जामखेड़़, अहमदनगर में जन्मी एक छोटी सी सौम्य, शांत, तेजवान बालिका मालवा की सूबेदार खंडेराव की धर्मपत्नी बनी और कालांतर में मालवा की एक आदर्श राजा बनीं ।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर मध्य भारत के मालवा क्षेत्र की एक ऐसी मराठा शासिका व वीरांगना थीं, जिन्होंने हिंदुत्व के गौरव और सम्मान के लिए एक गौरवमई इतिहास रचा। वे शिव भोले नाथ भगवान की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने साड़ी बुनकरों एवं महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक कार्य किए व अनेकों मंदिरों, घाटों, जगह-जगह पियाऊ का निर्माण कराया। उनका जन्म 29 मई 1725 को महाराष्ट्र में अहमदनगर में हुआ था व उनका शासनकाल वर्ष 1767 से 1795 में उनके निधन तक रहा।
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघ कर भी पूर्ण शांति और सहमति के साथ अनेक निर्माण कार्य कराया।
रानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सेवा, त्याग और सुशासन का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।भारत को जोड़ने की दिशा में उनके कार्य आज भी याद किए जा रहे हैं।रानी अहिल्याबाई होलकर ने
अग्रिम व्यवस्था व महिलाओंं के हित के लिए किए गए कार्य आज भी उल्लेखनीय हैं।
हरीश दवे ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर में एक आदर्श भारतीय नारी के सभी गुण विद्यमान थे। उनके विवेक, नम्रता, सेवा, त्याग और सहनशीलता का ही यह परिणाम था कि खंडेराव में आत्म-गौरव व वीरता का भाव उत्पन्न हुआ और उनके शासनकाल में खंडेराव एक आदर्श राज्य बना।
मंच संचालन नगर महामंत्री कैलाश मेघवाल ने किया।
नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता बाबूलाल सगरवंशी, उपाध्यक्ष कल्पना पुरोहित,मदन सैन,नारायण माली, गोविन्द सैनी,मानक चंद सोनी,नगर मंत्री हरिकिशन रावल,पूजा सिंह भायल,ललित प्रजापत,शिवलाल जीनगर,इंदर सिंह मकवाना,प्रवीण राठौर,गोविंद राम प्रजापत,अजय भट्ट,रामलाल परिहार, रमजान खान, भभूत मल प्रजापत,गोविंद सिंह बारड,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


संपादक भावेश आर्य