ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी क्या भाजपा संगठन को कर पायेगी मजबूत ?


सिरोही 4 फरवरी (हरीश दवे) ।

नववर्ष 2025 में भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिला संगठन में आश्चर्यजनक तरीके से भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी को सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद सिरोही जिले की राजनीति व भाजपा संगठन की मजबूती में नई दिशा मिल सकती है। जिसका असर जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके सिरोही जिले के 23 मंडलो में हो रहे जनसम्पर्क के दौरान दिखाई दे रहा है और अनेक भाजपाई व जनप्रतिनिधि यह मानने को मजबूर हो रहे है कि दशको से भाजपा संगठन लुंज पुंज स्थिति में भितरघात व कुटबाजी का शिकार रहा है जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष एकजुट कर संगठन को मजबूती की दिशा दे सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठन पर्व में भाजपा के पहले 14 मंडल अध्यक्ष घोषित हुए जिसमें पोसालिया मंडल अध्यक्ष पर उम्र के कारण विवादित हुआ लेकिन शेष मंडल अध्यक्षो की घोषणा बाकी है तथा जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. रक्षा भण्डारी का प्रदेश नेतृत्व का किये चयन के बाद जिलाध्यक्ष के दावेदारो के अरमानो पर पानी फिर गया।
भारतीय जनता पार्टी संगठन को अपने स्थापना काल से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी, प्रतापंिसह, ज्ञानचंद जैन, सुरेश सर्राफ, विनोद परसरामपुरिया जैसे कद्दावर जिलाध्यक्ष बने है जिन्होने विषम परिस्थितियो में भाजपा संगठन को विस्तार दिया व गांव गांव तक जडे फैलायी। सिरोही जालोर लोकसभा क्षैत्र सदैव संघ पृष्ठभूमि की सीट रही है और बनने वाले जिलाध्यक्ष पर संघ की भी कृपा दृष्टि रहती है। पूर्व में सिरोही जिले के संघ के कार्यकर्ता मुकेश मोदी व सहकारी क्षेत्र के महारथी मुकेश मोदी व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीमती तारा भण्डारी के वर्चस्व की लडाई में भाजपा संगठन व सहकार संघ के चलते भाजपा की लीडर श्रीमती तारा भण्डारी को दो बार विधानसभा चुनावो में पराजय का सामनाकरना पडा। और इसी कालखण्ड में कांग्रेस के युवा तुर्क संयम लोढा ने भाजपाईयो की फूट व भीतरघात का फायदा उठाया व सतत दो बार जीत हासिल की इस कालखण्ड में भाजपा के जिलाध्यक्ष कमलेश दवे व लुम्बाराम चौधरी भी जिलाध्यक्ष बने। लेकिन तब तक संयम लोढा भाजपा में संेधमारी कर भाजपा संगठन को कमजोर कर अनेक अपने प्यादे भी संगठन में घुसपेठ करवा चुके थे व विधानसभा में वसुंधरा सरकार को भी चुनौती देते थे व जिले में उनकी धाक व धौंस को टक्कर देने में विपक्ष भी सहमा हुआ था। जिसका तोड प्रदेश संगठन ने ओटाराम देवासी को सिरोही से चुनाव लडवा कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढा को भाजपा ने दो बार राजनीतिक शिकस्त दी लेकिन पूर्व विधायक श्रीमती तारा भण्डारी की तरह भोपाजी को भी सिरोही जिले की राजनीति विधायक बनने की हौड में भाजपा की भीतरघात से एक बार उन्हे भी पराजय का सामना करना पडा व जिसकी गाज भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी पर पडी व भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित बने और इस दौरान भाजपा तीनो विधानसभा में व लोकसभा में अवश्य जीती लेकिन भाजपा संगठन जातिवादी राजनीति का शिकार हुआ और अनेक पुराने भाजपाईयो को संगठन से दरकिनार होना पडा तथा अनेक लोकल जातियां सोशल इंजीनियरिंग में संगठन से परे हुई।
गत विधानसभा चुनावो में भी सिरोही विधानसभा में भाजपा की मौजूदा राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के चमत्कारिक व्यक्तित्व व मोदी लहर के चलते हुई वही सांसद की चुनावो में सांसद लुम्बाराम चौधरी की जिले में लोकप्रियता जालोर सिरोही के चौधरी वोटो की एकजुटता व मोदी लहर का फायदा मिला और रेवदर की सीट भाजपा को गवानी पडी।
लोकसभा व विधानसभा चुनावो में केन्द्र व प्रदेश के अनेक नेता व पर्यवेक्षक चुनाव प्रचार में आये व संगठन के हालत देखे व कार्यकर्ताओ से फीडबैक लिया जिसमें कैडरबेस पार्टी भाजपा संगठन की मजबूती बूथ से लेकर जिलाध्यक्ष संगठन तक नही दिखी व संग पृष्ठभूमि के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी को भी खुलकर कार्य करने का मौका नही मिला। ऐसे हालत में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सिरोही जिला संगठन की मजबूती व भविष्य की राजनीति में संगठन को मजबूत करने में डॉ. रक्षा भण्डारी को जिला संगठन की बागडौर सौपी।
राह आसान नही है भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भण्डारी की
इस बात में कोई संदेह नही कि भाजपा महिला मोर्चा की सिरोही जिलाध्यक्ष रहते हुए डॉ. रक्षा भण्डारी ने सिरोही जिले में महिला मोर्चा को मजबूत किया। आन्दोलन व धरने किये इसी का परिणाम है कि उन्हे प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व मिला और महिला मोर्चा लोकसभा व विधानसभा चुनावो में जोरदार प्रदर्शन किया व पीएम मोदी के लोकसभा चुनावो के दौरान महिला लाभार्थी सम्मेलन में डॉ. भण्डारी के कार्य की संगठन ने सराहना की। इसी का परिणाम है कि जीर्ण शीर्ण भीतरघात व गुटबाजी की शिकार भाजपा संगठन को मजबूत करने में मिली डॉ. भण्डारी की कमान में उनकी जिला टीम व मंडल अध्यक्षो की टीम व मंडल कार्यकारिणी व प्रकोष्ठो में किस प्रकार संगठन के नये पुराने समर्पित कार्यकर्ताओ को मौका मिलता है जबकि संगठन में पद व आगामी पंचायतीराज व स्वायत्तशाषी संस्थाओ में टिकट पाने के दावेदार अभी से सक्रिय हो चुके हैं। लेकिन संगठन की राजनीति की जानकार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी जो पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी की राजनीतिक उत्तराधिकारी भी है व उनके राजनीतिक दावपेचो के अलावा जिले के भाजपा संगठन की भी जानकारी है। और वो अवश्य सोशल इंजीनियरिंग को फार्मूले को ध्यान में रख जिले की सभी जातियो को जिला संगठन में मौका देगी। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी ने बताया कि उन्हे भाजपा जिला संगठन व प्रदेश नेतृत्व ने अहम जिम्मेदारी दी है और उनकी प्राथमिकता सांसद, राज्यमंत्री, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, सत्ता व संगठन से तालमेल बिठा मोदी सरकार व भजनलाल सरकार की विकास योजनाओ व सामाजिक सहायता की योजनाओ से जनजन को लाभान्वित करवा विकसित भारत विकसित राजस्थान की तरफ बढना है व सिरोही जिला संगठन को मजबूत कर सिरोही जिले से कांग्रेस को मुक्त करना है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button