ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर श्रीमती पूरी बाई पुनमाजी माली ट्रस्ट ने किए निशुल्क हेलमेट वितरण,

सांसद, राज्य मंत्री,जिला कलेक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक ने बाइकर्स को पहिनाए हेलमेट।

यातायात नियमो के पालन व सुरक्षा के लिए हेलमेट पहिनने की करी अपील,

सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला प्रशासन जिला पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग सिरोही के सयुंक्त तत्वाधान मे श्रीमती पूरी बाई पूनमा जी माली चैरिटेबल ट्रस्ट सिरोही की प्रेरणा से होटल बाबा रामदेव ग्रुप सिरोही के सहयोग से आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दुपहिया वाहन चालको व जरूरतमंदों को हेलमेट वितरण किए गए ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 12 बजे सरजावाव गेट पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सांसद लुंबाराम चौधरी जिला कलेक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनील बेनीवाल, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ दिनेश सपोला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभु दयाल धानिया, पंचायत समिति सिरोही के प्रधान हंसमुख मेघवाल, पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी, तहसीलदार जगदीश विश्नोई आदि ने हेलमेट के भामाशाह श्रीमती पूरी बाई पुनमा जी माली चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं होटल बाबा रामदेव के एमडी रघु भाई माली योगेश माली हिमांशु माली दिव्यम माली पूर्व सभापति ताराराम माली नारायण देवासी सुरेश जुगनू वलदरा श्रीमती हेमलता पुरोहित गोविंद सैनी गोविंद माली भंवर माली खेताराम माली,अनिल प्रजापत,महेंद्र माली, सिरोही कोतवाल दलपत सिंह यातायात विभाग के डीटीओ श्री वैष्णव, डीटीओ पुष्पेंद्र चौधरी, मनीष खत्री डीटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारी ने सरजावाव गेट पर बाइक एवं स्कूटी वालों को रोककर जिनके हेलमेट लगे हुए नहीं थे उन सभी को हेलमेट पहनकर माला पहनकर उनका अभिनंदन किया एवं साथ ही सभी ने उन्हें समझाया कि हेलमेट के बिना बाइक पर कभी नहीं चलना चाहिए और जीवन रक्षा के लिए हेलमेट पहनना आवश्यक बताया साथ ही एमवीएक्ट व सड़क सुरक्षा सम्बन्धित नियमो की जानकारी दी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button