ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही नगर को हरा भरा बनाने भाजपा नेता एड वीरेंद्र सिंह चौहान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर बताया कि सिरोही जिले में अभियान चलाकर जवाब देही के साथ सघन पौधारोपण किया जाए। सिरोही जिला मुख्यालय पर गत वर्ष कई वर्ष पूर्व लगाएं छायादार पेड़ों को सौंदर्यकरण के नाम पर अशोक गहलोत सरकार द्वारा कटवाए गए जिसकी वजह से गोयली चौराहा,अनादर चौराहा, भटकड़ा चौराहा, बाबा रामदेवहोटल चौराहा से लेकर बारी घाट तक एक भी पेड़ नहीं रखा जिसके नीचे यात्री खड़ा रह सके या पक्षी बैठ सके,
गत 3 वर्षों से अब तक सी एस आर व अन्य मदों मैं पौधारोपण के नाम पर हुए व्यय का सत्यापन कराया जाए,
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली दुर्घटना एवं जनहानि को ध्यान में रखते हुए जिले में न केवल सघन पौधारोपण अभियान बल्कि गत 3 वर्षों में किए गए पौधारोपण का समुचित स्तर पर पर्यवेक्षण कराया जाए ताकि लगाए हुए पौधे पेड़ स्वरूप में विकसित हुए या नहीं
साथ ही आगामी पौधारोपण अभियान व्यक्तिगत जवाबदेही के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव के साथ किया जाना चाहिए,
वन विभाग,पर्यावरण विकास संस्थान,राजकीय विभाग राज्य की उपक्रम तथा सी एस आर मद में विभिन्न उद्योग समूहों द्वारा गत 3 वर्षों में किए गए व्यय व लगाए हुए पौधों का विवरण सहित अन्य पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए कार्यों की विस्तृत सूचना संकलित कराई जाए साथ ही विगत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का भौतिक सत्यापन किया जाए व संकलित सूचना से अवगत कराया जाए कि अब तक गत 3 वर्षों में लगाए गए पौधों में कितने पूर्ण विकसित हुए व शेष बचे पौधों की क्या स्थिति है

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button