ब्रेकिंग न्यूज़

शिवगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सिरोही(हरीश दवे)।

पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के नेतृत्व में सोमवार को शिवगंज के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में बार-बार हो रही अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। यदि सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा नहीं कर सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

संयम लोढ़ा ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसी समस्याओं से त्रस्त है। केंद्र सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पेपर लीक प्रकरणों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन को और तेज करेगी।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वजिंग राम घांची,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रावल नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हनवंत सिंह मेड़तिया , युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा , एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष चम्पा लाल तिरगर एवं कांग्रेस के जिला महासचिव कुशल सिंह देवड़ा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह राव, पन्ना लाल,दशरथ सिंह,पुरुषोत्तम मिन्हास, पार्षद राजू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, सुमित परमार,राहुल चावरिया, एनएसयूई के महीराज राणावत,कल्पेश पारंगी ,मयंक भाटी,कॉंग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें एवं आमजन उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button