ब्रेकिंग न्यूज़

बिना रिप्लेसमेंट हटाए शिक्षकों को कार्य मुक्त न करें

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा पत्र

सिरोही(हरीश दवे) ।

पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव को पत्र लिखकर राज्य के मुख्य सचिव के 11 अक्टूबर 2019 के आदेश का हवाला देते हुए याद दिलाया है कि सिरोही जिले में पहले ही बिना रिप्लेसमेंट शिक्षकों को हटाने पर रोक हैl यदि किसी कारण से तबादला कर भी दिया जाए तो उन्हें कार्य मुक्त करने पर रोक है। कृपया उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करें।

संयम लोढ़ा ने अपने पत्र में कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन मेरी जनहित याचिका पर दिए गए निर्देश की पालना में मुख्य सचिव राजस्थान ने 2019 में अपने पत्र संख्या क्रमांक पी 1 (124) ग्रा वि./अनु-8/नीति आयोग/2017 दिनांक 11 अक्टूबर 2019 के जरिए सभी विभागों को निर्देशित किया था कि आकांक्षी जिले से बिना रिप्लेसमेंट के कार्मिकों को हटाया नहीं जाए। अत्यंत खेद का विषय है कि मुख्य सचिव के आदेश क्रमांक पी 1 (124) ग्रा वि./अनु-8/नीति आयोग/2017 दिनांक 11 अक्टूबर 2019 की पालना सुनिश्चित नहीं की जा रही।

लोढ़ा ने पत्र में लिखा हैं कि अभी 8 जुलाई तक 2026 तक पिछले 10 दिन में निकाली गई तबादला सूची में शिक्षा विभाग ने सिरोही जिले से 73 शिक्षक बाहर भेजे गए हैं जबकि सिरोही जिल में लगाए गए शिक्षकों की संख्या मात्र 23 है। इस तरीके से 50 शिक्षक सिरोही से पहले ही कम कर दिए है। जिले में दर्जनों प्राइमरी स्कूल सिंगल टीचर स्कूल हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कम से कम 20 ऐसी है जिसमें 3 से 4 शिक्षक ही कार्यरत है। अतः जिले के बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं कि बिना रिप्लेसमेंट के शिक्षक नहीं हटाए जाए।

लोढ़ा ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव से आग्रह किया कि जो भी तबादला आदेश जारी किए है उसके संबंध में मुख्य सचिव के क्रमांक पी 1 (124) ग्रा वि./अनु-8/नीति आयोग/2017 दिनांक 11 अक्टूबर 2019 के आदेश के दृष्टिगत सिरोही जिला कलेक्टर को पाबंद करें कि वह शिक्षा विभाग में एवं अन्य विभागों में बिना रिप्लेसमेंट के हटाए गए किसी भी कार्मिक को जिले से कार्य मुक्त ना करें।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button