नव स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय सिरोही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयासों से आज केंद्रीय विद्यालय का हुआ शुभारंभ
सिरोही, 9 जुलाई 2026।
नव स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय सिरोही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने की।अध्यक्षता जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित एवं
दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सांसद लुम्बाराम चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्रगति के लिए अपने विचार व्यक्त किए।साथ ही उनके द्वारा कराए गए विकास के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार ने सिरोही में मेडिकल कॉलेज,कृषि विद्यालय के साथ करीब 1500 करोड़ के विकास कार्य बताए।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में शिक्षा के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के बच्चों का उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा,अनुशासन एवं संस्कारों का उत्कृष्ट केंद्र हैं तथा यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस केंद्रीय विद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। हमारा लक्ष्य हर बच्चे तक विश्वस्तरीय और किफायती शिक्षा पहुंचाना है।
सांसद चौधरी के प्रयास से विद्यालय में करीब 6 लाख का फर्नीचर त्वरीत विभागिय कार्यवही से उप्लब्ध करवाया गया।एवम सांसद निधी से महात्मा गांधी विद्यालय के पुराने भवन के मरम्मत के लिए करीब आठ लाख रूपये लगाकर तैयार करवाया गया है ।साथ ही शेष कार्य के लिए 15 लाख डी एम एफ टी फण्ड से स्वीकृति हुआ है जो केंद्र विद्यालय के लिए खर्च किया जाएगा।
चौधरी ने कहा कि आगे भी विद्यालय के लिए जितनी भी फंड की आवश्यकता पडेगी हम देने के लिए तैयार है,बहुत जल्द ही प्रयास करके नए विद्यालय के लिए जो जगह आवंटित हुई है उसमें नवनिर्मित विद्यालय बनाने के लिए बजट के लिए आगे बात कर कार्य शुरू किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत करने के लिए सांसद चौधरी ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,एवम केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पत्र लिखकर विद्यालय खोलने की जो मांग की थी वो अब पूरी हुई है।इस सौगात के लिए सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,एवम केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतरीन शिक्षा के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा और यह विद्यालय क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने स्वागत उध्बोधन दिया,व जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने मंच संचालन किया।अंत में विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल हसीब खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,हरि सिंह देवल उपखंड अधिकारी सिरोही,प्रधान हसमुख मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवम विद्यालय के स्टाफ गण मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य



