ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल ग़ांधी राजनीतिक मर्यादाओं को भूलकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे है : जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी

सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दार कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दर्शाता है। जिसके लिए देश की जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने बताया कि देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता ने ठुकरा दिया है, तब से वह इतनी हताशा में आ गए हैं कि राजनीतिक मर्यादाओं को भूलकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे है।

जिलाध्यक्ष भंड़ारी ने बताया कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि लगातार हो रही हार और निराशा उनके स्वभाव और चरित्र में दिख रही है। मैं पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी जी, आपके पूर्वजों ने इस देश की जमीन और जमीर को हमेशा गिरवी रखने का काम किया। कभी हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का काम नहीं किया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस देश की जमीन भी सुरक्षित हुई और देश के लोगों का ज़मीर भी मजबूत हुआ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में, जब-जब आपके लोगों ने इस देश में राज किया, करप्शन में आकंठ आपकी पूरी सरकार डूबी रही।
आज भाजपा सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद जैसी चीजों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है और हमारे पड़ोसी भी आज हमारी इस नीति से नतमस्तक नजर आते हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आपका बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आपने केवल नरेन्द्र मोदी का ही अपमान नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का भी अपमान किया है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button