वरिष्ठ कर्मचारी नेता राव को मातृशोक, सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में दी श्रद्धांजलि,

सिरोही(हरीश दवे)।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव को गहरा मातृशोक हुआ है। राव की माता, स्वर्गीय श्रीमती देवी कुंवर, धर्मपत्नी स्व. हरिसिंह जी, का 77 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। बीते दो महीनों से वे अस्वस्थ थीं और सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचाराधीन थीं।गुरुवार को अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों समाजजन, कर्मचारी नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष हेतु प्रार्थना की तथा शोकग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।श्रीमती देवी कुंवर के निधन पर समाज के लोगों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारी नेता राव एवं उनके परिवारजनों को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


संपादक भावेश आर्य



