ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में बीएलओ ने घर-घर जाकर अब तक 8 लाख से अधिक ईएफ फार्म किए वितरित


सिरोही, 14 नवम्बर(हरीश दवे) ।

जिले में मंगलवार 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरण प्रारंभ हो गया है। जिले में अब तक 93.94 प्रतिशत गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 853788 हैं, जिसमें से 802020 मतदाताओं को ईएफ फार्म का वितरण किया जा चुका हैं। बीएलओ 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र(ईएफ) फॉर्म भरवाने के कार्य कर रहे हैं।
जिले में मतगणना प्रपत्रों का सिरोही विधानसभा में 89.02 प्रतिशत, रेवदर विधानसभा में 94.46 प्रतिशत,पिंडवाडा आबू विधानसभा में 99.71 प्रतिशत मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरण किया जा चुका है तथा बीएलओ द्वारा निरन्तर घर-घर जाकर इन्युमरेशन फॉर्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि हर योग्य मतदाता 4 दिसंबर तक अपनी एक नवीनतम रंगीन फोटो एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को जमा करा कर स्वच्छ एवं सही मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें एवं लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button