ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद खेल महोत्सव से होगा ग्रामीण प्रतिभाओं का निखार – दीपेंद्र सिंह देवड़ा

महात्मा गांधी स्कूल सिरोड़ी में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

शिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम पंचायत सिरोड़ी में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सिरोडी की महात्मा गांधी स्कूल में मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा के सानिध्य एवं अध्यक्षता सिरोड़ी सरपंच शैतान सिंह देवड़ा की उपस्थिति में हुआ।
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से स्थानीय ग्रामीण प्रतिभाओं का निखार होता है एवं उन्हें प्रदेश स्तरीय मंच तक जाने का एक रास्ता मिलता है, उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में 11 तरह के खेलों का आयोजन होगा, जिसमें कबड्डी,रस्साकसी,फुटबॉल,वॉलीबॉल दौड़ 100 मीटर,दौड़ 200 मीटर,दौड़ 400 मी,दौड़ 800 मीटर,दौड़ 3000 मीटर, ऊंची कूद,लंबी कूद,खो खो आदि खेलो का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में की अध्यक्षता कर रहे सिरोड़ी सरपंच शैतान सिंह देवड़ा ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में सिरोड़ी महात्मा गांधी स्कूल की प्रधानाध्यापिका गोविंद मैडम ने सभी खिलाड़ियों को खेलों के विस्तृत जानकारी देते हुए नियम कायदे बताएं।
कार्यक्रम में भाजपा अनादरा मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा, अध्यापक प्रभु राम चौधरी, गोदा राम चौधरी,सरवन सिंह सिरोड़ी,हरीश रांची चिराग पुरोहित आदि ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button