“हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस” की जिलास्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को।

सिरोही/(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा का “हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस” को लेकर सिरोही प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा के सानिध्य व जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि “हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस” की जिलास्तरीय कार्यशाला विजयपताका में 8 अगस्त शुक्रवार को दोहपर 3 बजे रखी गई है। जिसमे राज्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान, पूर्व प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा के जनप्रतिनिधी, जिला पदाधिकारी, अभियान के जिला संयोजक, सहसंयोजक, मंडल संजोयक, सहसंयोजक, पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी अपेक्षित है।

संपादक भावेश आर्य