ब्रेकिंग न्यूज़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया,

 

सिरोही(हरीश दवे)।

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वामीनारायण मंदिर हॉल में ओटाराम देवासी पंचायती राज ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद लुंबाराम चौधरी सिरोही जालौर की अध्यक्षता व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित एवं श्रीमती रक्षा भंडारी भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नरपत सिंह भाजपा जिला महामंत्री एवं उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथीन रिंकू देवी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना अंतर्गत साथीन सजना देवी नई धनारी पिंडवाड़ा को ₹11000 कंचन देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़गांव को 11000 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। वही व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम नवली गरासिया को 7500 हजार, द्वितीय अंशु राठौर को 5 हजार तृतीय रजनी दहिया को 2500 रुपए देकर पुरस्कृत किया।

जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहां की सशक्त महिला सशक्त समाज का निर्माण करती है महिलाएं सशक्त होगी तभी हम सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना कर सकेंगे। माननीय विधायक ओटाराम देवासी द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही विविध योजनाओं के संबंध में महिलाओं को जागरूक रहने एवं अधिकाधिक प्रचार कर लाभार्थी महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया गया।काव्यांशी प्रजापत द्वारा महिला सशक्तिकरण पर संगीत प्रस्तुत कर महिलाओं को प्रेरित किया गया। माता यशोदा पुरस्कार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को मोमेंट व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

कंचन कंवर द्वारा नृत्य व आबूरोड ब्लॉक की साथीनों द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। ब्लॉक साथिन रेखा कुमारी, फालू देवी, पुष्पा मेघवाल,उषा देवी व विभागीय अधिकारियों में श्री सुबोध जोशी व सुपरवाईजर श्रीमति संगीता, कल्पेश खंडेलवाल जेंडर स्पेशलिस्ट, तेजल राठौर ,योगेश माली और रेखा को मोमेंट व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

पुलिस विभाग से आत्मरक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती इंदिरा, रुक्मण, बसंती,नारंगी को पुरस्कृत किया गया अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नवली गरासिया द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। स्थानीय समिति अध्यक्ष ऋचा द्वारा महिला संरक्षण विषय, लैंगिक उत्पीड़न समिति के संबंध में महिलाओं को प्रेरित किया। श्री सोमेश्वर देवड़ा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सिरोही द्वारा महिलाओं को आपस में सहयोग समन्वय रखते हुए समाज और परिवार में अपनी भूमिका अदा करने हेतु प्रेरित किया। मंच संचालन गोपाल सिंह राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका साथीन व विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता रही। अंत में योगेंद्र देथा संरक्षण अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button